मुख्यमंत्री से एयर एम्बुलेंस क्रैश में मृत व्यक्तियों के आश्रितों ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री से एयर एम्बुलेंस क्रैश में मृत व्यक्तियों के आश्रितों ने की मुलाकात


रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में एयर एम्बुलेंस क्रैश में मृत व्यक्तियों के आश्रितों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आश्रित परिजनों ने राज्य सरकार की ओर से सरकारी नौकरी और मुआवजा दिए जाने से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

मौके पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों की बातों को आत्मतीयता के साथ सुना और परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से यथोचित मदद दिए जाने का भरोसा दिया। मौके पर राज्य सरकार के मंत्री एवं एयर एंबुलेंस हादसा में मृत दिवंगत संजय कुमार के बड़े भाई विजय कुमार, मृतक दिवंगत ध्रुव कुमार के पिता दिनेश प्रसाद सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी 2026 को बर्न इंजरी के मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था, इसी क्रम में चतरा पहुंचते ही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया था, इस हादसे में मरीज संजय कुमार उनकी पत्नी अर्चना देवी, भांजा-ध्रुव कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, पायलट विवेक विकास भगत और को- पायलट स्वराजदीप सिंह का निधन हो गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story