पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार


देवघर, 23 जुलाई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। नगर थाना में दर्ज चोरी के मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान राधो पासवान (55) और मुरारी पासवान (42) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से 1,45,000 रुपये नगद, चार चांदी की चेन, दो चांदी के मठिया, दो सोने के मंगलसूत्र, एक मांगटीका, एक चांदी का ब्रेसलेट, एक जोड़ी चांदी की पायल, पांच चांदी के सिक्के सहित अन्य चांदी के आभूषण तथा पीतल एवं कांसे के बर्तन बरामद किए हैं।

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story