कोकहराजोरी में अस्थायी पुलिस पिकेट का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
कोकहराजोरी में अस्थायी पुलिस पिकेट का शुभारंभ


देवघर, 28 मार्च (हि.स.)। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछड़ीबांध पंचायत के कोकहराजोरी गांव में शनिवार काे अस्थायी पुलिस पिकेट का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सौरव कुमार ने किया। पुलिस पिकेट के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक देवीपुर थाना, सारवां थाना और जसीडीह थाना की दूरी अधिक होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को पुलिस संबंधित कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए पुलिस पिकेट के संचालन से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर सीडीपीओ अशोक कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, देवीपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि गरिमामयी रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story