मंत्री से संघ ने की जेटेट एडमिट कार्ड की त्रुटि सुधारने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री से संघ ने की जेटेट एडमिट कार्ड की त्रुटि सुधारने की मांग


रांची, 23 नवंबर (हि.स.)। जेटेट 2026 के एडमिट कार्ड में विषय संबंधी त्रुटि को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने सोमवार को कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से हस्तक्षेप करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से जल्द सुधार कराने का आग्रह किया।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि एडमिट कार्ड में लैंग्वेज टीचर के स्थान पर सोशल स्टधडीज अंकित होने से 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हैं। इस त्रुटि के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता बनी हुई है। समय रहते सुधार नहीं होने पर उन्हें आगे की प्रक्रिया में प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस मामले पर मंत्री चमरा लिंडा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जैक अध्यक्ष और सचिव को इसकी जानकारी दी। साथ ही ज्ञापन अग्रसारित कर जैक सचिव को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। संघ ने मांग की कि जैक जल्द आधिकारिक नोटिस जारी कर त्रुटि सुधार की प्रक्रिया स्पष्ट करे, ताकि अभ्यर्थियों को अनावश्यक आवेदन और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रतिनिधिमंडल में शुभम कुमार, गोनू मछुआ सहित दर्जनों जेटेट अभ्यर्थी शामिल थे। संघ ने मंत्री की पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के अधिकार और सम्मान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782174 Articles

Share this story