मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

रांची, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल थे। वहीं, दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story