राम-भरत मिलाप समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल को दिया आमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
राम-भरत मिलाप समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल को दिया आमंत्रण


- 31 अक्टूबर को डोरंडा के गांधी मैदान में होगा पारंपरिक आयोजन- समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

रांची, 28 अक्टूबर (हि.स.)। श्री राम भरत मिलाप समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आगामी 31 अक्टूबर को डोरंडा बाजार स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राम-भरत मिलाप समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

समिति के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन के ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम-भरत मिलाप समारोह त्याग, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है। यह आयोजन समाज में पारिवारिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा, संरक्षक बी.के. विजय, महामंत्री नम्रता सोनी, मंत्री प्रिया सिन्हा, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास, अधिवक्ता प्रिंस पांडे, महेश विजय, अनूप बर्मन, सत्येंद्र रजक, सौरभ विजय, विवेक आर्य, प्रीति कुमारी, कमल गिरी, राजकुमार गुप्ता, मीनू डांगी, जयंत मजूमदार, जीनिया घोष, मल्लू कुमार, प्रभात रंजन, संजय कुमार सिंह और रवि कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story