सरहुल समारोह के प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सरहुल समारोह के प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर को किया सम्मानित


रांची, 17 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से विधानसभा परिसर में बीते दिनों आयोजित सरहुल मिलन समारोह के क्रम में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) डॉ रबींद्र नाथ महतो से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उन्हें मोमेंटो भेंट कर आभार व्यक्त किया।

समारोह के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सरहुल प्रकृति के प्रति प्रेम, आस्था और कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है, जो हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

उन्होंने इस तरह के आयोजनों को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के बाद स्पीकर ने विधानसभा स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाठकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और पुस्तकालय में उपलब्ध महत्वपूर्ण पुस्तकों को डिजिटल फॉर्मेट में परिवर्तित करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय की अमूल्य पुस्तकों को संरक्षित करना और आधुनिक संसाधनों से लैस करना समय की आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अनूप कच्छप, बिरसा गाड़ी, निर्मल हेम्ब्रम, नरेन्द्र कुमार उरांव और अरविंद मिंज ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story