रक्षामंत्री ने किया सांसद निधि से बने दो नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
रक्षामंत्री ने किया सांसद निधि से बने दो नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का उद्घाटन


रांची, 15 जुलाई (हि.स.)। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने बुधवार को कांके प्रखंड के काँके (पश्चिमी) पंचायत स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) परिसर के समीप बुधवार को पंचायत सचिवालय के बगल में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके घर के निकट बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी तथा इलाज के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। सेठ ने राजकीय उच्च विद्यालय, बोड़िया में सांसद निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो नए कक्षा-कक्षों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्ष बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

कार्यक्रम में मुख्या रूप से सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम, काँके प्रखंड उपप्रमुख अंजय बैठा, जिला परिषद सदस्य किरण देवी, भाजपा काँके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, बोड़ेया मंडल अध्यक्ष सुकेश नारायण तिवारी, विजय साहू, नीलकंठ शाहदेव, सुचित सिंह, मनोज शाहदेव, अविनाश कुमार, शुभम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story