(संशोधित) लातेहार में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर
लातेहार, 09 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड में सोमवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक में एक की पहचान दुरुआ निवासी सजल चंद्रवंशी (23) के रूप में हुई है। जबकि एक घायल की पहचान बेंदी गांव निवासी देवनाथ उरांव के रूप में हुई है। अन्य घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय लाेगाें के अनुसार सोमवार की देर शाम स्टेशन रोड में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी अशोक पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजवाया। सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है। इनमें एक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार

