युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रांची, 29 मार्च (हि.स.)।
पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र से एक युवक का शव बरामद किया है। मृत युवक की पहचान लोवाडीह निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि राहुल सुबह अपने दोस्तों के साथ मारासिली पहाड़ गया था। इसके बाद वहां बेहोशी अवस्था में पड़ा मिला।
लोगों ने मामले की जानकारी नामकुम थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर खून गिरा हुआ मिला है। उन्होंने कहा कि यह मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही वजह के बारे में पता चल पाएगा। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

