विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने लगाया लीची का पौधा

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने लगाया लीची का पौधा


देवघर, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त सौरव कुमार भुवानिया ने समाहरणालय परिसर में लीची का फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए सामूहिक संकल्प लेने की आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों को देखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व और बढ़ जाता है। उपायुक्त ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है जब समाज का हर व्यक्ति जागरूक होकर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी सिहत कई कर्मी उपस्थित थे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story