लोक लेखा समिति के प्रतिनिधिमंडल का उपायुक्त ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
लोक लेखा समिति के प्रतिनिधिमंडल का उपायुक्त ने किया स्वागत


देवघर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के प्रतिनिधिमंडल के देवघर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। देवघर परिसदन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर एवं उप विकास आयुक्त ने समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का बुके भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें ‘जोहार’ कहकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, समिति के सदस्य एवं बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव, मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत मांझी तथा कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति के सदस्यों के देवघर आगमन के दौरान परिसदन में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766790 Articles

Share this story