डोरंडा काली पूजा पंडाल पहुंचे उपायुक्त, मां से मांगा आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
डोरंडा काली पूजा पंडाल पहुंचे उपायुक्त, मां से मांगा आशीर्वाद


रांची, 11 नवंबर (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री बुधवार को डोरंडा स्थित मां काली पूजा समिति के पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने मां काली के दर्शन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को काली पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों में शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलेवासियों से पर्व के दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। मौके पर पूजा पंडाल में समिति के सदस्यों ने उपायुक्त का स्वागत किया।

इसके साथ ही काली पूजा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन में जिला प्रशासन की ओर से मिले सहयोग और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया गया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के कारण पूजा का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि काली पूजा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775579 Articles

Share this story