उपायुक्त ने खदइया और सेरेनदाग दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
उपायुक्त ने खदइया और सेरेनदाग दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन


उपायुक्त ने खदइया और सेरेनदाग दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन


चतरा, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को उपायुक्त रवि आनंद ने टंडवा प्रखंड के खदइया और सेरेनदाग स्थित दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने फीता काटकर दोनों पूजा पंडालों का उद्घाटन किया और सुरक्षा व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पूजा समितियों और संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पंडाल परिसर और आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, विद्युत सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं आवागमन सुचारू रखने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था, श्रद्धा और भाईचारे का पर्व है। सभी पूजा समितियां प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने आम लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए पर्व मनाने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सजग है। सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना संपन्न कराने में सहयोग करें।

इस मौके पर सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, टंडवा के अंचल अधिकारी, संबंधित पदाधिकारी, कर्मी और पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762799 Articles

Share this story