उपायुक्त ने हंटरगंज प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
उपायुक्त ने हंटरगंज प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण


चतरा, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उपायुक्त रवि आनंद ने शुक्रवार को हंटरगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न अभिलेखों, कर्मियों की उपस्थिति और कार्यालय की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपायुक्त ने एसआईआर-2026 के तहत विशेष डिजिटलीकरण शिविरों और संपर्क अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों एवं अनाथालयों तक पहुंचकर निर्धारित कार्यों को गंभीरता से पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने हंटरगंज बाजार और पांडेयपुरा पंचायत के दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से पर्व की तैयारियों की जानकारी ली और दुर्गापूजा को शांति, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। मौके पर अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story