पेयजल आपूर्ति की शिकायत दूर करने के लिए डीसी ने बनाया कंट्रोल रूम

WhatsApp Channel Join Now
पेयजल आपूर्ति की शिकायत दूर करने के लिए डीसी ने बनाया कंट्रोल रूम


रामगढ़, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के उद्देश्य से डीसी ऋतुराज के निर्देश पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।

इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम लोग अपनी पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं। जिससे शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

नियंत्रण कक्ष में नोडल अधिकारी के रूप में निरिखल रंजन कुमार, संजय कुमार, नागेंद्र कुमार पासवान, धीरज खलखो को शामिल किया गया है। इनसे संपर्क के लिए मोबाइल नंबर क्रमशः

8409209569, 6204213661, 6205523266, 9798458570

और कार्यालय दूरभाष नंबर: 06553-223193 जारी किया गया है।

इसके अतिरिक्त, प्रखंड स्तर पर भी पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निबंधन के लिए सभी प्रखंड कार्यालयों में शिकायत पंजी (रजिस्टर) संधारित किया जा रहा है। आमजन अपने क्षेत्र की समस्या दर्ज कराने के लिए संबंधित कनीय अभियंता से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।

रामगढ़, चितरपुर और दुलमी प्रखंड के लिए बख्तियार अफजल – 9472757865, गोला प्रखंड के लिए मो उस्मान अहमद – 7903082597, मांडू प्रखंड के लिए इफ्तेखाब अकबर – 9471793990, पतरातू प्रखंड के लिए रोहित उरांव – 9546180888, धनंजय कुमार – 8789920876 और राहुल कुमार महतो – 8404811840 का नंबर जारी किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष या संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दें। ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन की ओर से पेयजल आपूर्ति को सुचारू एवं सुलभ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story