प्री-एसआईआर कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : भजन्त्री

WhatsApp Channel Join Now
प्री-एसआईआर कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : भजन्त्री


रांची, 13 मई (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने प्री (पूर्व)-विशेष मतदान पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों में खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश दिया है। समाहरणालय सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि

प्री-एसआईआर कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उन्होंने सभी निर्वाची निबंधक पदाधिकारियों को कमजोर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही बीएलओ के रूप में कार्यरत ऐसे शिक्षकों का शहर से स्थानांतरण करने का निर्देश दिया गया, जो संबंधित पदाधिकारियों को रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं।

बैठक में 58-तमाड़, 61-सिल्ली, 62-खिजरी, 63-रांची, 64-हटिया, 65-कांके और 66-मांंडर विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे प्री-एसआईआर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने घर-घर सत्यापन, स्टीकर लगाने और नोशनल हाउस नंबरिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया। अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने पर भी जोर दिया गया।

उपायुक्त ने सभी पंचायत भवनों में वर्ष 2003 की मतदाता सूची प्रकाशित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे लोगों को नाम खोजने और मैपिंग कार्य में सुविधा होगी।

बैठक में प्रभारी उपविकास आयुक्त संजय भगत, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story