डीसी ने जनता दरबार में आये लाेगाें की समस्याओं का समाधान करने का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
डीसी ने जनता दरबार में आये लाेगाें की समस्याओं का समाधान करने का दिया निर्देश


रामगढ़, 03 नवंबर (हि.स.)।

डीसी ऋतुराज ने मंगलवार को आयोजित जनता दरबार आये लोगों की समस्याओं का समाधाान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। डीसी के समक्ष विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे और 42 लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।

डीसी ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। डीसी ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा और पेंशन, रोजगार, विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्गमन, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, दखल-दिहानी, मुआवजा भुगतान एवं नाली निर्माण सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले सामने आए।

डीसी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की निष्पक्षता और गंभीरता से जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़े। इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और योग्य लाभुकों तक सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771943 Articles

Share this story