जनता दरबार में जमीन हड़पने के मामले में उपायुक्त ने दिया जांच का आदेश

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में जमीन हड़पने के मामले में उपायुक्त ने दिया जांच का आदेश


रांची,13 अप्रैल (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की ओर से सोमवार को समाहरणालय में लगाए गए जनता दरबार में इटकी से पहुंचे दिव्यांग रामेश्वलर महतो ने इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल मिलने पर उपायुक्त और राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि वे जिस उम्मीाद से जनता दरबार में पहुंचे थे वह पूरा हो गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लिखे आवेदन पर उन्होंने उन्हें निराश नहीं किया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। अनगड़ा अंचल के सुदेश कुमार ने जनता दरबार में अपनी जमीन की फर्जी दस्तावेज के माध्यम से जमीन हड़पने की शिकायत की।

इस मामले में उपायुक्त ने अनगड़ा सीओ से बात करते हुए उपायुक्त ने पूरी जानकारी ली। उन्होंने अनगड़ी सीओ को शोकॉज करने के साथ पूरे मामले की जांच सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी की ओर से करने और रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

जनता दरबार में पंजी-2 सुधार से संबंधित मिले कई आवेदन

वहीं इस दौरान पंजी-2 सुधार से संबंधित जनता दरबार में कई आवेदन प्राप्त हुए,जिस पर उपायुक्त ने संबंधित सीओ से तत्काल ऑनलाइन माध्यम से जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिया। बेड़ो अंचल से संबंधित पजी-2 सुधार के मामले में उपायुक्त ने अंचल में आयोजित होने वाले जनता दरबार में मामले का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। इसके अलावा भूमि सीमांकन,दाखिल-खारिज में विलंब,अतिक्रमण और रसीद जारी नहीं होने जैसी शिकायतें भी सामने आईं।

उपायुक्त ने इन सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित शिकायतों पर भी संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।

अब बुधवार को अंचल में लगेगा जनता दरबार

इस अवसर पर उपायुक्त ने एक महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि मंगलवार को अवकाश के कारण अब सभी अंचलों में जनता दरबार बुधवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक राजस्व मामलों का निष्पादन सुनिश्चित कर आम जनता को राहत प्रदान करें।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story