दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिये निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिये निर्देश


दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिये निर्देश


रांची, 28 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में संबंधित विभागों, पूजा समितियों, जतरा समिति और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जहां घाटों की सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और भीड़ नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करें, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पर्व के दौरान चाक चौंबद सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया।

वहीं, छठ पूजा समितियों ने घाटों की सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा और पहुंच मार्गों से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी पर जोर दिया गया। समितियों से प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।

जिला प्रशासन ने लोगों से 14, 15 और 16 नवंबर को छठ घाटों में तैराकी नहीं करने की अपील की है। श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जतरा के व्यवस्थित आयोजन के लिए सदर एसडीओ और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह, सदर एसडीओ कुमार रजत, रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768576 Articles

Share this story