जनता दरबार में डीसी ने सुनी लाेगाें की समस्याएं, अधिकारियों को दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में डीसी ने सुनी लाेगाें की समस्याएं, अधिकारियों को दिया निर्देश


रामगढ़, 15 मई (हि.स.)। डीसी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ऋतुराज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे आम लाेगाें से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनता दरबार में मुख्य रूप से पेंशन, सुचारू जलापूर्ति, भूमि सीमांकन (दखल दिहानी), सहित विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीसी ने मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान कर पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story