जनता दरबार में डीसी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में डीसी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश


रामगढ़, 28 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ उपायुक्त (डीसी.) ऋतुराज मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान डीसी ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर मिलने आए लोगों से मुलाकात की। लोगों ने कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन, दखल दिहानी, रोजगार, विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के लाभ सहित अपनी समस्याओं से डीसी को अवगत कराया। इसके बाद डीसी ने मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story