उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण


रांची, 07 अक्टूबर (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को रांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर अंचल कार्यालय में संचालित डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन से संबंधित गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया।

मौके पर उपायुक्त को बताया गया कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास उपलब्ध मतदाता संबंधी फॉर्म को डिजिटाइज करने के उद्देश्य से यह कैंप संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उपलब्ध फॉर्म और मतदाता संबंधी सूचनाओं का सही तरीके से डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके। उन्होंने कैंप के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सभी गतिविधियों को पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story