डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


रामगढ़, 13 जून (हि.स.)। डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज ने निवार को समाहारणालय परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। सुरक्षा बलों को पूरी मुस्तैदी के साथ चौबीस घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने डीसी को वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों, लॉग बुक के संधारण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उनकी मौजूदगी में वेयरहाउस के तालों और सील की जांच की गई, जिस पर सभी प्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story