जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण


देवघर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपैट हॉल, बीयू हॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित सभी मापदंडों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

उपायुक्त ने वेयर हाउस के मुख्य गेट पर लगाए गए सील, परिसर में प्रतिनियुक्त सुरक्षा जवानों, कमरों एवं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर फायर बॉक्स एवं अग्निशमन उपकरणों की जांच और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, पुलिस पदाधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story