उपायुक्त ने कुलगु पिस्का नगड़ी ओल्ड एज होम का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
उपायुक्त ने कुलगु पिस्का नगड़ी ओल्ड एज होम का किया निरीक्षण


रांची, 30 मई (हि.स.)। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को बिहार समाज कल्याण संस्थान (ओल्ड एज होम), कुलगु पिस्का नगड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल पूछा और उनके सुख-दुख को समझा। उपायुक्त बुजुर्गों के लिए फल और मिठाई लेकर पहुंचे। बुजुर्गों को मिठाई खिलाई। बुजुर्ग बेहद खुश नजर आए।

संस्थान के सभागार में उपायुक्त ने सेविका, सहायिका, ग्रामीण महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

- एसआइआर कार्य में शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश।

- जनगणना कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर विशेष जोर।

- सभी हितग्राहियों तक राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी समन्वय बनाए रखने का आह्वान।

एकीकृत इको-सिस्टम की स्थापना

उपायुक्त ने कहा कि इस आश्रम में अटल क्लिनिक संचालित हो रहा है तथा वन स्टॉप सेंटर भी बन गया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बुजुर्गों, महिलाओं एवं किशोरियों के लिए एक एकीकृत इको-सिस्टम की तरह काम करेगा, जहां स्वास्थ्य, सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण संबंधी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

मंजूनाथ भजन्त्री ने संस्थान की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही हमारी संस्कृति का मूल है। उन्होंने सभी सेविकाओं और सहायिकाओं को जिम्मेदारी से कार्य करने और बुजुर्गों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान स्थापना उप समाहर्ता बिवेक सुमन, अंचल अधिकारी नगड़ी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नगडी , सीडीपीओ नगड़ी, थाना प्रभारी नगड़ी, संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य, एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story