रांची उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
रांची उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश


रांची, 31 जुलाई (हि.स.)। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को नगड़ी स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का आकलन करना था।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और पूरे परिसर की निगरानी प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस के संचालन और सुरक्षा से जुड़े सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह निर्धारित समय पर वेयर हाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन आयोग को समय पर भेजा जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, नगड़ी के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story