जनता दरबार में आये दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में आये दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल


रांची, 30 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजंंत्री ने संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश करते हुए समाहरणालय में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में दिव्यांग रामबाबू शर्मा को तत्काल इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। दिव्यांग को समाहरणालय पहुंचने में हो रही कठिनाई को देखते हुए उन्हें यह सहायता दी गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।

वहीं जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को समय पर निष्पादन करने के का निर्देश दिया। साथ ही मांडर अंचल में न्यायालय आदेश के बावजूद लंबित म्यूटेशन मामले पर सीओ से जवाब-तलब करते हुए दो दिनों में निष्पादन का निर्देश दिया गया। इसके अलावा नगड़ी अंचल में बार-बार दाखिल-खारिज आवेदन अस्वीकृत होने पर संबंधित सीओ को फाइल सहित तलब किया गया,जबकि संबंधित कर्मियों को शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया गया।

सिल्ली अंचल में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और नामकुम में ऑनलाइन रसीद जारी नहीं होने के मामले में जांच के आदेश दिया गया। इसके राहे प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं को लाभ दिलाने और गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला के राशन कार्ड में नाम जोड़ने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार में बड़ी संख्या में दूर दराज से आए ग्रामीण सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story