पोषण माह जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लोहरदगा, 10 अप्रैल (हि.स.)। पोषण माह के अवसर पर लोहरदगा जिले में कुपोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान को गति देने के लिए जागरूकता रथ को उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों और पंचायतों में पोषण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी।
समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण माह जागरूकता रथ को रवाना किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुपोषण को समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए जन-जन तक सही पोषण की जानकारी पहुंचाना जरूरी है।
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही आंगनबाड़ी सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

