डीसी ने अधिकारियों को समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
डीसी ने अधिकारियों को समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश


रामगढ़, 30 सितंबर (हि.स.)। डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में डीसी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

डीसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, कल्याण और आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समाधानात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डीसी ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने और योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जन शिकायतों के निष्पादन, आधारभूत संरचना, पेयजल आपूर्ति, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीसी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीसी ने सभी विभागों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने, प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story