ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डीसी ने भी लगाई दौड़, किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डीसी ने भी लगाई दौड़, किया शुभारंभ


ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डीसी ने भी लगाई दौड़, किया शुभारंभ


ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डीसी ने भी लगाई दौड़, किया शुभारंभ


रामगढ़, 29 अगस्त (हि.स.)।

रामगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 'ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2026'का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डीसी ऋतुराज ने खुद ही दौड़ लगा कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ पुरुष वर्ग को पटेल चौक एवं छावनी फुटबॉल मैदान से महिला वर्ग को डीसी ऋतुराज द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर डीसी ने केवल हरी झंडी ही नहीं दिखाई, बल्कि स्वयं भी धावकों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का मनोबल तथा उत्साह बढ़ाया गया ।

मौके पर डीसी ऋतुराज ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। रामगढ़ जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन युवाओं को खेल के क्षेत्र में हर संभव सुविधा और मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी और विजयी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।

समारोह के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खेल अधिकारी, एवं पुलिस बल के जवान तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story