तेली समाज के नेता दयानंद कश्यप पंचतत्व में विलीन

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 25 मार्च (हि.स.)। तली समाज के वरिष्ठ नेता दयानंद कश्यप (75 वर्ष) का मंगलवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र और तेली समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

रांची के अरगोड़ा स्थित पुंदाग मुक्ति धाम में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। उनके पुत्र साजन कश्यप ने उन्हें मुखाग्नि दी।

दयानंद कश्यप के निधन को तेली समाज के लोगों ने अपूरणीय क्षति बताया है। उनके पुत्र साजन कश्यप ने कहा कि उनके पिता ने जीवनभर समाज सेवा, संघर्ष और ईमानदारी का मार्ग अपनाया। उनके विचार और संस्कार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

इधर तेली अधिकार मंच , झारखंड प्रदेश ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। मंच के संयोजक निरंजन तेली ने कहा कि दयानंद कश्यप का निधन समाज के लिए एक युग के अंत जैसा है। उन्होंने समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

अंतिम यात्रा में सुरेश साहू, मनोज कुमार, रोशन कुमार, अशोक साहू, महेश महतो, राजकिशोर साहू, दिलीप साहू, हजारीबाग से प्रमोद गुप्ता, मदन प्रसाद, राज कश्यप, सुनील साहू और पंकज कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story