पीयूवीएनएल में डीएवी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
पीयूवीएनएल में डीएवी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन


रामगढ़, 02 मई (हि.स.)। जिले के पतरातू स्थित पीयूवीएनएल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल का उदघाटन हुआ।

उल्लेखनीय है कि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी लगभग 900 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करती है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जानी जाती है। ऐसे में पीयूवीएनएल क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना को सराहनीय पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीयूवीएनएल, पतरातू के सीईओ सह चेयरमैन एके सहगल और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्णलेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेनू सहगल मौजूद थीं।

झारखंड राज्य के डीएवी संस्था के विभिन्न प्रक्षेत्रों से आए सहायक क्षेत्रीय अधिकारियों में एमके सिन्हा, एसके मिश्रा, जीएन खान, एसके शर्मा एवं बिपिन रॉय सहित कई विद्यालयों के प्राचार्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और मूल्यपरक शिक्षा देने पर जोर दिया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुभवी शिक्षकों और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक और स्थानीय लोगों ने विद्यालय की स्थापना पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story