एचईसी मजदूर संघ ने मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी मजदूर संघ ने मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती


रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। एचईसी मजदूर संघ की ओर से मंगलवार को यूनियन कार्यालय, सीडी-241, सेक्टर-3 में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर संघ के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन और उनकी ओर से श्रमिक हितों के लिए किए गए महान संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि ठेंगड़ी ने हमेशा राष्ट्रवाद और श्रमिक कल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके विचारों ने देश के मजदूरों को संगठित करने और उन्हें उनका अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

वहीं संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा, सचिव विकास तिवारी और उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने भी विचार व्यक्त किया।

इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे ठेंगड़ी के बताए गए मार्ग, ईमानदारी और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर चलने का पूर्ण प्रयास करेंगे एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में सभी ने देश और संस्थान की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अभिमन्यु, रेलवे से अखिलेश मिश्रा, रमा शंकर प्रसाद, सुनील कुमार पांडे, विकास तिवारी, जीतू लोहरा, रविकांत, सरोज कुमार, रजनीश सहदेव सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775104 Articles

Share this story