डालसा ने किया बुढ़मू में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
डालसा ने किया बुढ़मू में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


रांची, 28 जून (हि.स.)। न्यायामूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में रविवार को बुढ़मू प्रखण्ड में डॉन अभियान के तहत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पीएलवी गणेश कुमार कुमार, बंधु उरांव, दीपक मुंडा, सादिक अली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर पीएलवी गणेश कुमार ने एनडीपीएस एक्ट के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी और इससे संबंधित कठोर कानून के बारे में विस्तार से बतलाया।

उन्होंने कहा कि डालसा का रांची में रिनपास और सीआईपी में लिगल ऐड क्लिनिक है, जहां नशा से मुक्ति केंद्र में पीएलवी उपलब्ध रहते हैं और उनको सहायता करते हैं। दीपक मुंडा ने कहा कि सीआईपी और रिनपास में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का लिगल एड क्लिनिक है, जहां नशा करनेवाले व्यक्तियों को ईलाज किया जाता है।

सादिक अली ने कहा कि नशा हमारे देश को खोखला कर रहा है। नशा से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी। वहीं डालसा के पीएलवी ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, बाल श्रम और बाल विवाह की जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story