साइबर अपराधियों ने महिला से ठगे आठ लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
साइबर अपराधियों ने महिला से ठगे आठ लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज


रांची, 21 मार्च (हि.स.)। राजधानी रांची में एक महिला से साइबर अपराधियों ने आठ लाख रुपये की ठगी की है। इस संबंध में बरियातू थाना निवासी सिलवंती बारला ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि साइबर अपराधियों ने सिलवंती बारला नामक महिला से 8 लाख की ठगी की है। साइबर अपराधियों ने महिला को पहले वीडियो कॉल किया और जांच एजेंसी का एक अधिकारी बताया और महिला से 8 लाख की ठगी कर ली। इस कॉल के बाद महिला काफी डर गई।

महिला को पैसे कटने पर शक हुआ कि

वह ठगी का शिकार हो गई है।

इसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में यह पता चला है कि महिला को जिस नंबर से वीडियो कॉल आया था। वह स्विच ऑफ बताया जा रहा है। फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story