बाइक चोरी का शातिर अपराधी गिफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
बाइक चोरी का शातिर अपराधी गिफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद


बाइक चोरी का शातिर अपराधी गिफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद


रामगढ़, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जिले की गोला पुलिस की सक्रियता से बाइक चोरी कर भाग रहा एक शातिर अपराधी गोलू कुमार वर्मा पकड़ा गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि बाइक चोरी मामले में पुलिस ने जिसे पकड़ा वह एक बड़ा अपराधी है। उसने कई स्थानों पर गोली भी चलाई है। रामगढ़ जिले के अलावा रांची और गढ़वा जिले में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। गोलू की निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद हुई। इस मामले की जानकारी गोला इंस्पेक्टर रजत कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंस्पेक्टर रजत कुमार ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक की चोरी कर बरलंगा होते हुए गोला की ओर आ रहा है। इस सूचना पर तत्काल गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के साथ उन्होंने पूरबडीह फुटबॉल ग्राउंड के पास जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसकी पहचान रामगढ़ थाना चौक निवासी गोलू कुमार वर्मा के रूप में हुई। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की और बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह बाइक चोरी की है। 16 अक्टूबर 2026 को ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला से उसने उस बाइक को चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर दो अन्य बाइक भी बरामद किया गया। इस मामले में तत्काल गोला थाना में मामला दर्ज किया गया।

इंस्पेक्टर रजत कुमार ने बताया कि गोलू कुमार वर्मा चोरी के साथ-साथ आपराधिक गिरोह में भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में लगभग आठ मामले पहले से ही दर्ज हैं। भदानीनगर ओपी में वर्ष 2021 में ही दो मामले दर्ज हुए थे। उस दौरान उसने गोली भी चलाई थी। इसके अलावा रामगढ़ थाना, कुज्जू ओपी, गुमला थाना और ओरमांझी थाना में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस काफी लंबे वक्त से उसकी तलाश कर रही थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769088 Articles

Share this story