रामगढ़ के दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ के दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


रामगढ़ के दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


रामगढ़, 18 अक्टूबर (हि.स.)।

जिले में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रामगढ़ जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाअष्टमी की पूजा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। शहर के घुटुआ पूजा पंडाल, रांची रोड, सुभाष चौक और थाना चौक सहित विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट, भव्य प्रतिमाओं और मनमोहक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना करते नजर आए। वहीं, परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा पंडालों की सजावट और झांकियों का आनंद लिया।

महाअष्टमी के अवसर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे शाम ढली, पंडालों में भीड़ बढ़ती गई। देर रात तक मां दुर्गा की प्रतिमा और आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा।

पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्थाएं की गईं। मां दुर्गा के जयकारों से पूजा पंडाल गूंजते रहे। नवरात्र के इस पावन पर्व पर रामगढ़ में आस्था, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763214 Articles

Share this story