वेंकटेश्वर मंदिर में खिचड़ी भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

WhatsApp Channel Join Now
वेंकटेश्वर मंदिर में खिचड़ी भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


रांची, 30 मई (हि.स.)। रांची के पहाडी मंदिर के पास स्थित दिव्यदेशम श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को 933 वें खिचड़ी भंडारा का आयोजन हुआ।

भंडारे में सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

खिचड़ी महाप्रसाद रांची के अजित और उनकी पत्नी बबिता कुमारी, अमिताभ खेतान, संदीप खेतान और महेश्वर रेड्डी तेलांगना की ओर से निवेदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि अन्न तत्काल तृप्त करने वाला, मन को प्रिय लगने वाला बल और बुद्धि को बढ़ाने वाला है। अन्न के समान तृप्ति दायक और कोई वस्तु नहीं है। अन्नों से मनुष्यों के साथ-साथ देवता असुर, यक्ष, किन्नर, नाग, पितर, गंधर्व, पशु- पक्षी, कीट और पतंग, सबको तृप्ति मिलती है। पितरों के निमित्त दिए जाने वाले पिंडदान देवताओं के निमित्त दिए जाने वाले आहुति और अर्ध्यदान, यह पवित्र विधान अन्नों से ही होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story