रामगढ़ के राधा गोविंद विश्वविद्यालय में क्रॉस फिटनेस प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ के राधा गोविंद विश्वविद्यालय में क्रॉस फिटनेस प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


रामगढ़, 18 अप्रैल (हि.स.)। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए क्रॉस फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष चंद्र बोस हाउस के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा की भावना साफ देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, टीमवर्क और धैर्य जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाते हैं।

प्रतियोगिता के परिणामों में बालक वर्ग में सुभाष चंद्र बोस हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस विजेता रहा। आयोजन ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story