पूजा पंडाल में क्रेजी डांस एकेडमी के बच्चों ने मचाया धमाल

WhatsApp Channel Join Now
पूजा पंडाल में क्रेजी डांस एकेडमी के बच्चों ने मचाया धमाल


रामगढ़, 19 अक्टूबर (हि.स.)।

शहर के सुभाष चौक पर पूजा पंडाल में सोमवार को क्रेजी डांस एकेडमी के बच्चों ने धमाल मचाया। बच्चों ने मां दुर्गा, मां काली और नवदुर्गा पर आधारित कई डांस प्रस्तुत किया। इस दौरान मां की आराधना और उनकी शक्ति के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म हनुमान अंश की भी झलक दिखी। बच्चों ने उस फिल्म के एक गाने पर काफी आकर्षक प्रस्तुति दी। मां काली के चार रूपों में नृत्य प्रस्तुत किया गया तो वहां मौजूद लोगों ने तालियों से सबका स्वागत किया। भगवान भोलेनाथ, मां भवानी, दुर्गा आईलो, शेरावाली और नवदुर्गा ग्रुप की प्रस्तुति काफी आकर्षक रही।

इस कार्यक्रम में छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे। उन्होंने कहा कि दशहरे के मौके पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी है, जो काफी मनमोहक रही। उन्होंने सभी लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दशहरा का त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। उन्होंने क्रेजी डांस एकेडमी के निदेशक कन्हैया कुमार को भी सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763700 Articles

Share this story