देवघर में 33 किलो गांजा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
देवघर, 02 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक कार से 33 किलो गांजा बरामद किया है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपिताें में अमित कुमार साह और प्रकाश मंडल शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 33 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन और एक हुंडई कार जब्त की है।
इस कार्रवाई में देवघर सीडीपीओ, कुंडा थाना प्रभारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और नशे के अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

