हूल दिवस पर 30 को हजारीबाग में भाकपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

WhatsApp Channel Join Now
हूल दिवस पर 30 को हजारीबाग में भाकपा का कार्यकर्ता सम्मेलन


हजारीबाग, 27 जून (हि.स.)।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की हजारीबाग सदर और कटकमसांडी प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक नवाबगंज स्थित मंजूर भवन में वरिष्ठ नेता गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई।

बैठक में 30 जून 2026 को हूल दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि 30 जून को होनेवाले सम्मेलन में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे की जनसंघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को बड़े पूंजीपतियों के हित में इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है, जिसका भाकपा विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि जमीन, खान-खनिज और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए जनआंदोलन को तेज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदर, कटकमसांडी सहित अन्य प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे एवं जिले भर से आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जाएगा।

सम्मेलन में भाकपा के महासचिव डी राजा और राज्यसभा सांसद पी संतोष बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वहीं बैठक में भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार मेहता सहित अन्य नेता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story