मुख्यमंत्री से भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने की मुलाकात
रांची, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माता रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दु:खद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को संघर्ष के दिनों में रूपी सोरेन का सदैव साथ मिला। दिवंगत रूपी सोरेन के जीवन से हम सबों को प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक मुद्दों सहित कई विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर सीपीआई(एमएल) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी एवं पूर्व विधायक विनोद सिंह उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

