गोपाष्टमी पर पुंदाग मंदीर में की गई गौ माता की पूजा

WhatsApp Channel Join Now
गोपाष्टमी पर पुंदाग मंदीर में की गई गौ माता की पूजा


-पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में हुआ धार्मिक आयोजन-गौ संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा का दिया संदेश

रांची, 17 नवंबर (हि.स.)। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। गौ माता को फूल-माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया गया। इसके बाद सामूहिक आरती हुई। श्रद्धालुओं ने गुड़, रोटी, हरी सब्जियां, फल और मिठाइयां खिलाकर गौ सेवा की।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के निराश्रित प्रभुजनों ने भी उत्साहपूर्वक गौ सेवा की। इस अवसर पर उन्हें नए वस्त्र भेंट किए गए। 'छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल' भजन पर प्रभुजन भावविभोर होकर झूम उठे।

वहीं, श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। विशेष पूजा-अर्चना के साथ आयोजित कार्यक्रम में गौ संरक्षण, सेवा और जीवों के प्रति दया एवं करुणा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से गौ सेवा करने और निराश्रितों की सहायता का संकल्प लिया।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story