मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सेल के नए सीएमडी ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सेल के नए सीएमडी ने की मुलाकात


रांची, 30 जुलाई(हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के निदेशक-प्रभारी प्रिय रंजन भी बैठक में शामिल हुए। सेल (खनन) के अधिशासी निदेशक वी. मानवटी भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story