शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम ने चलाया अभियान

WhatsApp Channel Join Now
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम ने चलाया अभियान


शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम ने चलाया अभियान


रांची 13 अप्रैल (हि.स.)। शहर के हर मार्ग में यातायात बाधित करने वाले संरचनाओं, निगम स्वामित्व की भूमि एवं गिफ्ट डीड की भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण व कब्जा को रांची नगर निगम की ओर से लगातार हटाने की कार्रवाई जारी है।

रांची नगर निगम की ओर से सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन रोड, खादगड़ा बस स्टैंड एवं अरगोड़ा चौक के समीप अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान दो ठेला, एक लकड़ी का काउंटर, तीन लकड़ी का बेंच, गुमटी एवं अन्य सामान जब्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमण के विरुद्ध लगभग पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

स्टेशन रोड एवं अरगोड़ा चौक के समीप संचालित अभियान के दौरान आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अस्थाई दुकानों,गुमटी एवं अन्य संरचनाओं को हटाया गया। साथ ही यातायात को सुगम बनाया गया। इसके अतिरिक्त अरगोड़ा चौक के समीप गिफ्ट डीड की भूमि पर अवैध रूप से की गई सीमेंट फ्लोरिंग को भी तोड़कर हटाया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि गिफ्ट डीड की भूमि का उपयोग केवल निर्धारित सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने में मदद मिली है।

रांची नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर के सभी मार्गों, निगम स्वामित्व की भूमि एवं गिफ्ट डीड की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, अवैध कब्जा या यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story