रॉयल्टी विवाद पर संवेदक संघ करेगा आंदोलन की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
रॉयल्टी विवाद पर संवेदक संघ करेगा आंदोलन की तैयारी


रॉयल्टी विवाद पर संवेदक संघ करेगा आंदोलन की तैयारी


रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। झारखंड संवेदक संघ की आमसभा 27 नवंबर 2026 को मोरहाबादी स्थित मंगलम गार्डन में आयोजित होगी। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, रॉयल्टी विवाद और संवेदकों की अन्य समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह निर्णय गुरूवार को रांची में आयोजित संघ की बैठक में ली गई। इस अवसर पर संघ के राकेश चौधरी ने बताया कि आयोजन के पहले चरण में संवेदकों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए रितेश कुमार और अजीत कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुबह में सत्र में संगठनात्मक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

वहीं शाम में पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की बैठक में रॉयल्टी की समस्या पर अंतिम निर्णय लेते हुए आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। संघ की ओर से राज्यभर के संवेदकों से अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में शामिल होने की अपील की गई है।

आमसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में राकेश चौधरी, मुरली चौधरी, विमल मोदी, गोपाल कुमार गुप्ता, गौतम उपाध्याय, राजीव सिंह, मिट्ठू जायसवाल, सनी सिंह, राजेश गुप्ता सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि जुटे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783832 Articles

Share this story