भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस


रामगढ़, 26 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने की, जबकि मंच संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है।

मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि संविधान दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण अवसर है। बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर एवं संविधान निर्माताओं ने जिस सशक्त, समतामूलक और लोकतांत्रिक भारत की कल्पना की थी, उसे साकार करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की मूल भावना को आत्मसात कर समाज सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन सिंह फौजी, महेंद्र प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, मंडल महामंत्री सौरभ जायसवाल, रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष विनीता सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783867 Articles

Share this story