बोल-बम और बजरंगबली के जयकारे एवं कलश यात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा शुरू

WhatsApp Channel Join Now
बोल-बम और बजरंगबली के जयकारे एवं कलश यात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा शुरू


रांची, 14 अगस्त (हि.स.)। राजस्थान मित्र मंडल के मेला परिसर में स्थापित शिव मंदिर से भारतीय युवक संघ बकरी बाजार की ओर से शुक्रवार को भव्य जल यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रभारी सौरभ बजाज एवं अनीष सरावगी ने बताया कि यात्रा में 31 परिवारों द्वारा कलश उठाया गया। गाजे बाजे एवं नागपुरी ढोल ताशा के साथ सभी श्रद्धालु झूमते हुए बकरी बाजार दुर्गा मंदिर पहुंचे।

यात्रा प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अंशुल मोदी ने बताया कि इस जल यात्रा एवं प्राण-प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान अमर पोद्दार एवं राजा भालोटिया सपरिवार सम्मिलित है।

प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया की विद्वान आचार्य एवं पंडितों की ओर से विधिपूर्वक पूजा एवं अर्चना कराई जा रही है। यह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 14 अगस्त से प्रारंभ और 19 अगस्त तक संपन्न होगा। प्रत्येक दिन विधिवत्त पूजा अर्चना की जाएगी एवं सभी भक्तों में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story